बंद करें

    प्राचार्य

    शंभू रजक

    श्री शंभू रजक, प्रभारी प्राचार्य, पीएम श्री केवी क्रमांक 1 कांचरापाड़ा

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक १ कांचरापाड़ा की वेबसाइट पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। विद्यालय वेबसाइट विद्यालय का दर्पण होता है ।विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं एवं उसमें चल रही गतिविधियों को आसानी से अवलोकित कर सकते है तथा विद्यार्थियों के विकास की वर्तमान स्थिति का आकलन हमारी वेबसाइट के माध्यम से भी घर से ही कर सकते है।
    प्राचार्य के रूप में सेवा करते करते हुए विद्यालय में उपलब्ध समस्त संसाधानों का समुचित प्रयोग करते हुए उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण निर्मित करना मेरा प्रमुख लक्ष्यो में से एक है । परिवार के रूप में, हम अपने सभी छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक, अनुभव प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। शिक्षकों, अभिभावकों के निरंतर सहयोग से हम विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निर्मित करते हैं जो उनके भविष्य का निर्माण करके देश व समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने में सक्षम होते है।
    हम आशा करते हैं कि पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक १ कांचरापाड़ा के प्रांगण में प्रवेश करते ही आप प्राकृतिक हरीतिमा से परिपूर्ण परिवेश का अनुभव करेगें । स्वागत कक्ष में प्रवेश करते ही आप विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों से परिचित होंगें । छात्रों द्वारा विद्यालय की दीवारों पर बनाए गए चित्र जहां एक ओर उनकी कलाकारी का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत करते है वहीं दूसरी ओर ये समाजोपयोगी संदेश भी देते हैं। हमारी अनेक कक्षाओं में अंतर क्रियात्मक पैनल (Interactive panel)लगे हैं जो छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा देने में कारगर साबित हो रहे हैं।हमारे प्रतिभावान और परिश्रमी शिक्षक निरन्तर अपने शिक्षण से विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास को गति प्रदान कर रहे हैं।
    विस्तारित दिवस कार्यक्रम हमारे परिवारों को ऐसे माहौल में बच्चों को रखने का अवसर प्रदान करता है जहां बच्चे खेल सकते हैं, अकादमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं और बहुत ही उचित दर पर कला और शिल्प में भाग भी ले सकते हैं।रचनात्मक अधिगम क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों में निहित अन्य योग्यताओं जैसे चित्रकला,गायन-वादन,भाषण, लेखन को विकसित किया जा रहा है।
    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक १, कांचरापाड़ा एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करता है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है । हमारे छात्रों के पास मौखिक, लिखित, दृश्य और प्रदर्शन कला के क्षेत्रों में खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध है।
    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक १, कांचरापाड़ा एक ऐसा विद्यालय है जहाँ “रचनात्मकता शुरू होती है और निरन्तर उसका विकास होता रहता है”! हमारी वेबसाइट इन सब से अवगत करवाती है। आपके अमूल्य सुझावों की अपेक्षा है।
    धन्यवाद।